Sunday, 29 March 2020

करन जौहर के बेटे यश की मासूमियत - अमिताभ बच्चन कर सकते हैं कोराेना को दूर, जूनियर बच्चन ने किया कमेंट: Too Cute

बॉलीवुड डेस्क. करन जौहर क्वारैंटाइन टाइम के दौरान अपने जुड़वा बच्चों यश और रूही के वीडियाे शेयर कर रहे हैं। रविवार को उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वे बेटे यश से पूछ रहे हैं कि इस कोरोना वायरस को कौन दूर कर सकता है। इसके बाद यशमासूमियत से बोल रहे हैं अमिताभ बच्चन।

करन ने पूछे थे सवाल : वीडियो में करन यश से कह रहे हैं - यश कोरोना के कारण कितना बुरा समय आ गया है न, इसे कौन दूर कर सकता है। यश के जवाब के बाद करन ने पूछा कि क्या मैं मिस्टर बच्चन को कॉल करूं ताकि वे कोरोना को दूर दें। इस पर यश एक बार फिर मासूमियत से बोले- अमिताभ बच्चन मेरे रूम पर नहीं आ रहे हैं।

जूनियर बच्चन और श्वेता बच्चनने किया कमेंट : करन ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- कोई है जो कोरोना वायरस को दूर कर सकता है।करन के इस वीडियो पर जूनियर बच्चन और श्वेता बच्चन नंदा ने भी कमेंट किया है। अभिषेक ने लिखा- Too Cute ताे वहीं बिग बी की लाडली श्वेता ने लिखा- इनको मिस कर रही हूं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Karan Johar son Yash thinks Amitabh Bachchan can take coronavirus away amid the countrywide COVID-19 lockdown


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QUFmCF
https://ift.tt/2yiRxTx

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home