Tuesday, 31 March 2020

अक्षय कुमार ने बिग बॉस से की लॉकडाउन की तुलना, कहा-'इस समय भगवान ही बिग बॉस है'

बॉलीवुड डेस्क. कोरोनावायरस के चलते देश में 21 दिन का लॉकडाउन घोषित हो चुका है। इस दौरान लोगों को घर में रहने की सलाह दी जा रही है। बॉलीवुड सेलेब्स भी अपनी तरफ से लोगों को जागरूक करने की हर कोशिश कर रहे हैं। अक्षय कुमार भी लगातार सोशल मीडिया के जरिए फैन्स से घर में रहने की बात कह रहे हैं। हाल ही में अक्षय ने एक इंटरव्यू में लॉकडाउन को लेकर कई सारी बातें कही हैं। साथ ही उन्होंने लॉकडाउन के चलते अपने वर्किंग पैटर्न पर भी बातें शेयर की हैं।

अक्षय ने कहा, 'भगवानबिग बॉस है': अक्षय ने रेडियो नशा नाम के होम टॉकीज सेगमेंट को दिए इंटरव्यू में कहा, 'ये बहुत जरुरी है कि हम सब घर पर रहें, थोड़ा टाइम बिता लेते हैं छोटे-छोटे वीडियो बना लेते हैं। आपका फोन आने के पहले एक वीडियो कॉल पर था एक डायरेक्टर और राइटर के साथ। हम वीडियो कॉल पर पूरी स्क्रिप्ट पढ़ रहे होते हैं, किसी को बुलाते नहीं, किसी को मैं बुलाता नहीं क्योंकि आ नहीं सकते, आना ही नहीं चाहिए।'

अक्षय ने आगे कहा, 'निजी तौर पर मिल कर बात होती है वो वीडियो कॉल पर नहीं हो सकती लेकिन तकनीक का फायदा उठाना चाहिए। आपने वो खेल देखा है? बिग बॉस, सलमान खान का जो शो आता है? मेरे ख्याल से भगवान जो है वो बिग बॉस है और उसने बोला है कि सब अपने घर पर रहेंगे। बिग बॉस चाहते हैं तो अपने घर पर ही रहना पड़ता है। जो घर पर रहता है वो विनर बनता है। बीवी-बच्चों के साथ रहें, अपने हाइजीन का ध्यान रखें, अब तो बस ये ही कह सकता हूं कि चुपचाप घर में बैठे रहो, हिलो-डुलो मत,सबसे जरुरी है सेहत का ध्यान रखना। ऐसे वक्त पर इंसान सेहत का ध्यान छोड़ देता है।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Akshay Kumar compares lockdown to Salman Khan’s reality show: ‘God is the Bigg Boss right now’


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3au0F5T
https://ift.tt/2xFXeKG

Labels:

मुंबई की खाली सड़कें देखकर आयुष्मान ने लिखी कविता, कहा- ‘अमीर तो ये सब सह लेगा लेकिन गरीब नहीं सह पाएगा’

बॉलीवुड डेस्क. कम ही समय में अपनी अदाकारी से पूरे बॉलीवुड में पहचान बना चुके आयुष्मान अपनी शायरी औऱ कविता से भी लोगों का दिल जीतते आए हैं। लॉकडाउन के चलते इन दिनों मुंबई की सभी सड़के खाली हो गई हैं, जिन्हें देखकर आयुष्मान को फिक्र हो रही है। हाल ही में इस स्थिति पर आयुष्मान ने एक इमोशनल कविता लिखी है जिसके उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है।

आयुष्मान खुराना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘ग़लतियाँ सारी बक्श दे, ग़र बक्श सके।दौलत शोहरत भी उतनी दे, जो पच सके। ले ले वापस हैसियत से ज़्यादा दिया हो ग़र तूने। बस ध्यान रहे कभी किरदार पे दाग ना लगे। -आयुष्मान’।

अपनी इस खूबसूरत कविता के साथ आयुष्मान ने खाली सड़कें दिखाते हुए अपनी एक वीडियो शेयर की है जिसमें उन्होंने कहा, ‘मैंने कभी इतनी खाली सड़कें नहीं देखी हैं खासकर मंडे के दिन। गेट से गाड़ी निकाले हुए काफी मुद्दत हो गई है ऐसा लगता है। अमीर तो ये सब सह लेगा लेकिन गरीब नहीं सह पाएगा। मुझे लगता है विशेषाधिकार लोगों को ऐसे लोगों की मदद करनी चाहिए जिन्हें एक वक्त का खाना भी नहीं मिलता। मुझे आशा है कि हमें हमारा पॉजिटिव समय दोबारा मिल जाए’।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ayushman wrote a poem after looking at empty roads of mumbai, said- 'The rich will bear all this but the poor will not be able to bear'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dGzved
https://ift.tt/2UylFms

Labels:

पहली मुलाकात में सनी लियोनी को लेस्बियन समझ बैठे थे उनके पति, कपल ने इंटरव्यू में किया खुलासा

बॉलीवुड डेस्क. सनी लियोनी की मानें तो पहली मुलाकात में उनके पति डेनियल वेबर ने उन्हें लेस्बियन समझा था। उन्होंने यह खुलासा एक इंटरव्यू में किया। सनी और डेनियल 12 साल से एक-दूसरे के साथ हैं। उनकी शादी को भी 9 साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि दोनों की पहली मुलाकात कैसे हुई थी तो उन्होंने इससे जुड़ा दिलचस्प किस्सा साझा किया।

किसी और के साथ डेट पर जाने वाली थीं सनी
सनी ने बताया, "हमारी पहली मुलाकात लॉस वेगास में हुई थी और उस वक्त मैं अपनी बहुत ही क्लोज फ्रेंड के साथ थी। दरअसल, मैं पॉली शोर (उस वक्त के कॉमेडियन) के साथ डेट पर जाने वाली थी, लेकिन उसने मुझे धोखा दिया।" इसके आगे डेनियल ने कहा, "पॉली को रास्ते में कोई और मिल गया और वह अपने दोस्त से मिलने रावाना हो गया। और भगवान ने मुझे उसके (सनी) पास पहुंचा दिया। यही नियति है।"

'डेनियल को लगा मैं लेस्बियन हूं'
सनी कहती हैं, "डेनियल को ऐसा नहीं लगा कि मैं स्ट्रैट नहीं हूं। उसने मुझे लेस्बियन समझा। मैं अपनी गर्लफ्रेंड के साथ थी, जो कि लेस्बियन है। लेकिन उसने कुछ मर्दाना कपड़े पहने हुए थे। इससे डेनियल को गलतफहमी हो गई।" डेनियल बताते हैं, "मैं कन्फ्यूज था, क्योंकि वे दोनों ही हाथों में हाथ डाले थीं और मैंने सिचुएशन का गलत आंकलन कर लिया।"

3 साल की डेटिंग के बाद कर ली शादी
सनी ने एक इंटरव्यू में बताया था, "डेनियल हर सुख-दुख में मेरे साथ रहे। हम जब मिले थे, तब मैंने अपनी मां को खोया था। मैं डिप्रेशन में थी और जिंदगी से इतनी निराश हो चुकी थी कि कोई भी लड़का मेरी हालत देखता तो शायद मुझे छोड़कर चला जाता, लेकिन डेनियल डटे रहे। तीन साल डेट करने के बाद हमने शादी कर ली। फिर मेरे पिता की मौत हो गई, तब भी उन्होंने मुझे संभाला।"

सनी की बदौलत परिवार का महत्व पाए डेनियल
डेनियल के अनुसार, सनी की बदौलत वे परिवार का महत्व जान पाए और उनके करीब आए। सनी के पति डेनियल वेबर भी एडल्ट फिल्मों के स्टार रह चुके हैं। 2011 में दोनों की शादी हुई थी। 2017 में सनी और डेनियल ने महाराष्ट्र के लातुर से बेटी निशा को अडॉप्ट किया था। वहीं 2018 में कपल सेरोगेसी से जुड़वां बेटों Asher और Noah का पेरेंट बना।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sunny Leone Reveals In The First Meeting Husband Daniel Weber Thought She Was A Lesbian


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WZzpbG
https://ift.tt/2xH9ACh

Labels:

एडवेंचर से भरपूर है 'फॉर मोर शॉट्स प्लीज' सीजन 2 का ट्रेलर, 17 अप्रैल से अमेजन प्राइम पर होगी स्ट्रीमिंग

बॉलीवुड डेस्क. पहले सफल सीजन के बाद अमेजन प्राइम के 'फॉर मोर शॉट्स प्लीज' सीजन 2 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। महिला प्रधान इस वेब सीरीज में फिर एक बार चार दोस्तों की बेहतरीन कहानी दिखाई जाने वाली है। ट्रेलर सामने आने के बाद इस सीरीज को 17 अप्रैल 2020 से अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम किया जाने वाला है।

'फॉर मोर शॉट्स प्लीज' सीजन 2 में फिर एक बार सयानी गुप्ता, कीर्ति कुल्हारी, बानी जे, मानवी गगरू की दोस्ती देखने मिलेगी। इनके अलावा इस सीजन में प्रतीक बब्बर, लिसा रे, मिलिंज सोमन, नील भूपलम, सिमोन सिंह और अमृता पुरी भी अहम किरादार निभाते दिखेंगें।

एडवेंचर से भरपूर है इस सीजन की कहानी

'फॉर मोर शॉट्स' के पहले सीजन की कहानी को जहां रोका गया था वहीं से इस सीजन की शुरुआत होने वाली है। इसमें मुंबई की तीन दोस्त बानी, सयानी और कीर्ति अपनी चौथी दोस्त मानवी को ढूंढने के लिए इस्तानबुल पहुंचती हैं। जहां से फिर चारों अपने जिंदगी में चल रही परेशानियों का सामना करना शुरू करती हैं। इस वेब सीरीज को मुंबई, इस्तानबुल और उदयपुर जैसे शहरों में फिल्माया गया है। जहां पिछले सीजन को अनु मेनन ने निर्देशित किया था वहीं ये सीजन नुपुर अस्थाना के निर्देशन में बना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
'Four More Shots Please' Season 2 trailer out now, will be streaming on Amazon Prime from April 17


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3av7Afe
https://ift.tt/2QZvurz

Labels:

दिहाड़ी मजदूरों के लिए रोहित शेट्टी ने दिए 51 लाख रु., अशोक पंडित बोले- आपका योगदान प्रेरणादायक

बॉलीवुड डेस्क. देशभर में लॉकडाउन के चलते दिहाड़ी मजदूरों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ऐसे फिल्ममेकर रोहित शेट्टी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े दैनिक वेतन भोगियों की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने वेस्टर्न इंडिया सिने कर्मचारी संघ (एफडब्ल्यूआईसीई) में 51 लाख रुपए का डोनेशन दिया है। यह फेडरेशन स्पॉटबॉय, जूनियर आर्टिस्ट्स और लाइटमैन समेत सभी तरह के ऐसे लोगों के लिए काम कर रहा है, जिनकी आजीविका दैनिक मजदूरी रुक जाने के कारण प्रभावित हो रही है।

अशोक पंडित ने रोहित शेट्टी को कहा- शुक्रिया

फेडरेशन के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर डोनेशन के लिए रोहित शेट्टी का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "शुक्रिया रोहित हमारी फिल्म इंडस्ट्री के दिहाड़ी मजदूरों के प्रति उदारता दिखाने के लिए। एफडब्ल्यूआईसीई के प्रति आपका 51 लाख रुपए का विशाल योगदान संकट के इस समय में बहुत ही प्रेरणादायक है।" निर्देशक फराह खान ने भी अशोक पंडित के वीडियो को री-ट्वीट करते हुए रोहित शेट्टी की सराहना की है।

इन्होंने भी दिया डोनेशन

फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी अशोक दुबे के मुताबिक, रोहित शेट्टी के अलावा 'सुपरस्टार सिंगर्स' जैसे शोज की निर्माता फ्रेम्स प्रोडक्शन कंपनी की ओर से 25 लाख रुपए का राशन उपलब्ध कराया गया है तो वहीं 'कर्म संगिनी' और 'अभिलाषा' जैसे सीरियल्स के निर्माता शशि-सुमित प्रोडक्शन ने 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी है। इनके अलावा भी कई प्रोड्यूसर्स और इंडस्ट्री से जुड़े अन्य प्रोफेशनल्स फेडरेशन के संपर्क में हैं और अलग-अलग तरीके से मदद के लिए आगे आ रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Coronavirus Lockdown: Rohit Shetty Donates 51 Lakh For The Help Of Daily Wage Workers


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WYDGw2
https://ift.tt/2UQyuax

Labels:

दिशा पटानी से सोनाली सेहगल तक अलग भाषाओं में टिक-टॉक बना रही हैं ये एक्ट्रेस

बॉलीवुड डेस्क. पूरे देश में लॉकडाउन होने से इन दिनों सभी बॉलीवुड हस्तियां इन दिनों घर पर ही हैं जिसके चलते सभी स्टार्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो चुके हैं। हाल ही में कई एक्ट्रेस के मजेदार और क्रिएटिव वीडियो सामने आ रही हैं जिन्हें देखकर फैंस घर में रहकर भी एंटरटेन हो रहे हैं।

खुदको बेबी बता रही हैं दिशा पटानी

दिशा पाटनी ने हाल ही में एक फॉरेन लैंग्वेज वाला टिक-टॉक वीडियो अपने इंस्टाग्राम शेयर किया है। इस वीडियो में दिशा खुदको बेबी बता रही हैं। दिशा की इस वीडियो पर टाइगर श्रॉफ की मां आएशा श्रॉफ ने भी अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने इसपर स्माइली इमोजी पोस्ट की है।

लॉकडाउन में सीख रही हैं नई भाषा

एक्ट्रेस सोनाली सेहगल इन दिनों सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट शेयर कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में अपना एक टिक-टॉक शेयर किया है जिसमें वो फॉरेन लैंग्वेज में डायलॉग बोल रही हैं। सोनाली के इन डायलॉग्स को समझ पाना काफी मुश्किल है। इस वीडियो के साथ सोनाली ने लिखा, ‘लॉकडाउन के चलते में नई भाषा की कोशिश कर रही हूं। क्या आप समझ सकते हैं कि मैं क्या बोल रही हूं’।

##

एवरग्रीन गानों पर चित्रांग्धा का जलवा

दिशा और सोनाली के अलावा एक्ट्रेस चित्रांग्धा भी टिक-टॉक एप्प पर लोगों का दिल जीत रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर की है जिसमें वो 1958 के गाने अच्छा जी में हारी को रीक्रिएट कर रही हैं। ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, ‘मुझे दोबारा क्लासिक दौर में ले चलो’।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Disha Patani to Sonali Sehgal These actresses are making Tik Tok in different languages


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bFHuWO
https://ift.tt/39y4iXg

Labels:

कई दिनों से बिल्डिंग में बंद बच्चों के लिए सनी लियोन ने किया मजेदार डांस, पति डेनियल ने भी दिया साथ

बॉलीवुड डेस्क. कोरोनावायरस की चेन तोड़ने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन कर दिया गया है जिसके बाद से ही पूरे देशवासी अपने घरों में बंद हो चुके हैं। कई दिनों से लगातार बिल्डिंग में बंद सनी लियोन के बच्चे भी काफी बोर हो गए हैं जिन्हें चीयर अप करने के लिए सनी ने बेहतरीन डांस किया है। इस डांस में सनी के पति डेनियल ने भी उनका पूरा साथ दिया है।

बच्चों के लिए सनी-डेनियल का मजेदार डांस

सनी लियोन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सनी अपनी बिल्डिंग के नीचे बच्चों के सामने डांस कर रही हैं। सनी के बच्चे निशा, अशर और नोआह तीनों अपनी ट्रॉली में बैठे पैरेंट्स की परफॉर्मेंस एंजॉय कर रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'जस्टिन टिम्बरलेक के गाने से बच्चों की स्प्रिट हाई रखने की कोशिश कर रही हूं। मेरे बच्चे हमारी बिल्डिंग में कई दिनों से बंद थे। डेनियल और मैं अपना हर दिन बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। डेनियल की डांसिग सबसे बेस्ट है'।

सनी लियोन ने लॉकडाउन से कई दिनों पहले ही खुदको आईसोलेट करके रखा है। उन्होंने हाल ही में अपनी एक वर्कआउट पोस्ट शेयर करके बताया था कि वो लगभग एक महीने सेघर पर बंद हैं। ऐसे में बच्चे भी घर पर ही हैं। जाहिर है सनी के डांस से बच्चों को घर पर रहने का हौंसला मिलेगा।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sunny Leone did a fun dance with hubby daniel for the children said 'My children have been locked up in our building for many days now'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ynbBnL
https://ift.tt/2JrbNon

Labels: